॥ श्री राम जय राम जय जय राम ॥ॐ भक्ति, शक्ति और विश्वास

हे दुख भंजन/Hey Dukh Bhanjan

हे दुःख भंजन हे दुःख भंजन मारुती नंदन, सुनलो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारम्बार, पवनसुत विनती बारम्बार।। अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता-२, दुखियो के तुम भाग्य विधाता-२, सियाराम के काज…

हे दुख भंजन/Hey Dukh Bhanjan

हे दुःख भंजन

Hey Dukh Bhanjan

हे दुःख भंजन मारुती नंदन, सुनलो मेरी पुकार,

पवनसुत विनती बारम्बार, पवनसुत विनती बारम्बार।।

अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता-२, दुखियो के तुम भाग्य विधाता-२,

सियाराम के काज संवारे-२, मेरा कर उद्धार |

हे दुख भंजन मारुती नंदन, सुनलो मेरी पुकार,

पवनसुत विनती बारम्बार , पवनसुत विनती बारम्बार।।

अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी-२, तुम पर रीझे अवध बिहारी-२,

भक्ति भाव से ध्याऊँ तोहे-२, कर दुखो से पार |

पवनसुत विनती बारम्बार |

हे दुख भंजन मारुती नंदन, सुनलो मेरी पुकार,

पवनसुत विनती बारम्बार।।

जपु निरन्तर नाम तुम्हारा-२, अब नहीं छोड़ू तेरा द्वारा-२,

राम भक्त मोहे शरण में लीजे-२, भाव सागर से तार |

पवनसुत विनती बारम्बार |

हे दुख भंजन मारुती नंदन, सुनलो मेरी पुकार,

पवनसुत विनती बारम्बार।।

हे दुःख भंजन मारुती नंदन, सुनलो मेरी पुकार,

पवनसुत विनती बारम्बार, पवनसुत विनती बारम्बार।।

भक्तों के विचार (2)

भ
भजन/Bhajan -

[…] हे दुख भंजन वीर हनुमान अति बलवाना Post navigation […]

H
Homendra kumar

Homendra kumar

अपना विचार लिखें