बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना । हे महावीरा हर लो पीरा, सत्माराग मोहे दिखा देना ॥
दुखों के बादल गिर आयें, लहरों मे हम डूबे जाएँ । हनुमत लाला, तू ही रखवाला, दीनो को आज बचा लेना ॥ बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना ।
सुख देवनहारा नाम तेरा, पग पग पर सहारा नाम तेरा । भव भयहारी, हे हितकारी, कष्टों से आज छुड़ा देना ॥ बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना ।
हे अमरदेव, हे बलवंता, तुझे पूजे मुनिवर सब संता । संकट हारना लागे शरणा, श्री राम से मोहे मिला देना ॥ बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना । बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना । हे महावीरा हर लो पीरा, सत्मारग मोहे दिखा देना ॥



भक्तों के विचार (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहला विचार आप साझा करें।